लीलाधर जगूड़ी को व्यास सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया

Created with Sketch.

लीलाधर जगूड़ी को व्यास सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया

हाल ही में प्रसिद्ध हिंदी लेखक लीलाधर जगूड़ी को व्यास सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा उनके काव्य संग्रह “जितने लोग उतने प्रेम” के लिए दिया गया है।

लीलाधर जगूड़ी का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें साहित्य अकादमी अवार्ड, आकाशवाणी राष्ट्रीय पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान तथा उत्तराखंड गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

व्यास सम्मान

व्यास सम्मान एक प्रमुख साहित्यिक सम्मान है, इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। यह पुरस्कार के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 4 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए साहित्यिक कार्य हिंदी भाषा में होना चाहिए तथा इसका प्रकाशन पिछले 10 वर्ष में होना चाहिए। पिछले वर्ष  ममता कालिया को दुक्खम सुक्खम के लिए व्यास सम्मान प्रदान किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+