मनु भाकर ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीता

भारत की युवा निशानेबाज़ मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। दीपक कुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीता। मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल तथा अनु राज सिंह ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। एलावेनिल वलारिवन, अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजत पदक जीता। एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2019 का आयोजन क़तर के दोहा में किया जा रहा है।

मनु भाकर

मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी, 2002 को हरियाणा के झज्जर जिले में गोरिया गाँव में हुआ था। वे एक निशानेबाज़ हैं। उन्होंने 2018 विश्व कप में भारत के प्रतिनिधित्व किया था, इस प्रतियोगिता में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते थे। वे ISSF में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा भारतीय हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था।