हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 अक्टूबर, 2019

Created with Sketch.

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 अक्टूबर, 2019

1. 20वीं पशुधन जनगणना के अनुसार किस राज्य में पशुधन की संख्या सर्वाधिक है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
मत्स्यपालन, पशुपालन तथा डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन व डेयरी विभाग ने हाल ही में 20वीं पशुधन जनगणना जारी की। इस जनगणना के अनुसार देश में पशुधन की कुल संख्या 535.78 मिलियन है, इसमें पिछली जनगणना के मुकाबले 4.6% की वृद्धि हुई है। पिछली पशुधन जनगणना का आयोजन 2014 में किया गया था। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 67.8 मिलियन पशुधन है, इसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल का स्थान है।

2. किस राज्य में शिरुई लिली उत्सव मनाया जा रहा है?
उत्तर – मणिपुर
शिरुई उत्सव 2019 का आयोजन मणिपुर के उखरुल में किया जा रहा है। इस चार दिवसीय राज्य उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन के साथ मिलकर किया गया। इस उत्सव में विभिन्न समुदायों द्वारा लोक गीत तथा लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी। इस उत्सव के द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाता है।

3. ईस्टर्न ब्रिज-वी युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ मिलकर किया जा रहा है?
उत्तर – ओमान
भारतीय वायुसेना द्वारा रॉयल एयर फ़ोर्स ओमान के साथ मिलकर द्विपक्षीय ‘ईस्टर्न ब्रिज-वी’ अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास 17 अक्टूबर को शुरू हुआ, इसका समापन 26 अक्टूबर को होगा। इस अभ्यास में पहली बार मिग-29 लड़ाकू विमान भारत के बाहर अंतर्राष्ट्रीय अभ्यास में हिस्सा ले रहा है।

4. हाल ही में किस देश में कवि फ़क़ीर ललोन शाह की 129वीं मृत्यु वर्षगाँठ को मनाया गया?
बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका
उत्तर – बांग्लादेश
बांग्लादेश में 17 अक्टूबर, 2019 कवि फ़क़ीर ललोन शाह की 129वीं मृत्यु वर्षगाँठ को मनाया गया। इस अवसर पर ललोन अकैडमी द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। उनका जन्म 1774 में हुआ तथा उनका निधन 1890 में हुआ।

5. अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 17 अक्टूबर
17 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य विकासशील देशों में निर्धनता को समाप्त करना है। इस दिवस के द्वारा निर्धनता में रह रहे लोगों के साथ सक्रीय साझेदारी के द्वारा उन्हें निर्धनता से बाहर लाने के प्रयास पर बल दिया जाता है। तथा उनके लिए सम्मानपूर्वक जीवन सुनिश्चित करने करने के प्रयास किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस की थीम “Theme: Acting together to Empower Children, their families and Communities to End Poverty” (बच्चों, उनके परिवारों तथा समुदायों को निर्धनता समाप्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना) है।

6. हुरून ग्लोबल यूनिकॉर्न लिस्ट 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?
पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा
उत्तर – तीसरा
द हुरून रिसर्च इंस्टिट्यूट ने हाल ही में प्रथम हुरून ग्लोबल यूनिकॉर्न लिस्ट 2019 जारी की। इस रैंकिंग में विश्व के बिलियन डॉलर टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स को शामिल किया गया जिनकी स्थपा 2000 के दशक में की गयी है और वे अब तक पब्लिक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नही हैं। इस रैंकिंग में चीन पहले स्थान पर है, चीन के 206 यूनिकॉर्न हैं, चीन के बाद अमेरिका दूसरे स्थान पर है, अमेरिका के 203 यूनिकॉर्न हैं। भारत इस सूची में तीसरे स्थान पर, भारत के 21 यूनिकॉर्न हैं। भारत के कुछ प्रमुख यूनिकॉर्न One97 कम्युनिकेशन (10 अरब डॉलर), ओला कैब्स (6 अरब डॉलर), बायजूज़ (6 अरब डॉलर) तथा ओयो रूम्स (5 अरब डॉलर) इत्यादि।

7. हाल ही में सुर्ख़ियों में ही चेनानी नाशरी सुरंग किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा है कि जम्मू और कश्मीर को आपस में जोड़ने वाली सुरंग ‘चेनानी नाशरी’ का नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पर रखा जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2017 में 9.2 किलोमीटर लम्बी इस सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया था। गौरतलब है कि इस सुरंग के कारण जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी में 31 किलोमीटर की कमी आती है। यह सुरंग नेशनल हाईवे-44 पर स्थित है।

8. इंडो-फ्रेंच नॉलेज समिट 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – ल्योन
इंडो-फ्रेंच नॉलेज समिट 2019 का आयोजन फ्रांस में 17-18 अक्टूबर के दौरान फ्रांस की युनिवर्सिटी ऑफ़ ल्योन में किया गया। यह शिखर सम्मेलन उच्च शिक्षा, अनुसन्धान व नवोन्मेष के लिए समर्पित है। इस सम्मेलन का आयोजन भारत में फ़्रांसिसी दूतावास द्वारा विज्ञान मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर किया गया।

9. विश्व छात्र दिवस किस महापुरुष के जन्मदिवस पर मनाया जाता है?
उत्तर – एपीजे अब्दुल कलाम
15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसे भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 15 अक्टूबर को “विश्व छात्र दिवस” के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

10. किस अरब राष्ट्र ने विश्व के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात ने विश्व के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। यह विश्वविद्यालय ग्रेजुएट स्तर का होगा। इस विश्वविद्यालय का नाम ‘मोहम्मद बिन ज़ायेद युनिवर्सिटी ऑफ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (MBZUAI) रखा जायेगा। इस विश्वविद्यालय का नाम अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान के नाम पर रखा गया है। इस विश्वविद्यालय का कैंपस मसदर सिटी में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+