हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 अक्टूबर, 2019

Created with Sketch.

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 अक्टूबर, 2019

1. बुकर प्राइज जीतने वाली पहली अश्वेत (ब्लैक) महिला कौन हैं?
उत्तर – बर्नाडिन एवारिस्तो
मार्गरेट एटवुड और बर्नाडिन एवारिस्तो को संयुक्त रूप से 2019 बुकर पुरस्कार दिया गया। आमतौर पर यह पुरस्कार संयुक्त रूप से नही दिया जाता। परन्तु इस बार इन नियमों को दरकिनार किया गया है।

2. A -320 एयरक्राफ्ट में टैक्सीबॉट का उपयोगी करने वाली विश्व की पहली एयरलाइन कौन सी है?
उत्तर – एयर इंडिया
एयर इंडिया A -320 एयरक्राफ्ट में टैक्सीबॉट का उपयोगी करने वाली विश्व की पहली एयरलाइन बन गयी है। टैक्सीबॉट एक रोबोट-यूज्ड एयरक्राफ्ट ट्रेक्टर है जो एयरक्राफ्ट को पार्किंग से रनवे तक ले जाता है अथवा रनवे से पार्किंग तक ले जाता है।

3. 2019 बहरीन इंटरनेशनल सीरीज बैडमिंटन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किस भारतीय ने जीता?
उत्तर – प्रियांशु राजावत
भारत के प्रियांशु राजावत ने 2019 बहरीन इंटरनेशनल सीरीज बैडमिंटन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में कनाडा के जेसन अन्थोनी हो-शू को पराजित किया।

4. अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 अक्टूबर
15 अक्टूबर को प्रतिवर्ष विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका व उनके योगदान को सम्मानित करना है। इस दिवस के द्वारा ग्रामीण कृषि, विकास, निर्धनता उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा को बेहतर करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका बेहतर करने में महिलाओं की भूमिका तथा योगदान को हाईलाइट किया जाता है।

5. हाल ही में अलेक्सी लियोनोव का निधन हुआ, वे किस देश के अंतरिक्षयात्री थे?
उत्तर – रूस
अलेक्सी लियोनोव रूस के अंतरिक्षयात्री थे, उनका निधन 11 अक्टूबर, 2019 को हुआ। वे 18 मार्च, 1965 को वोस्खोद 2 मिशन के दौरान 12 मिनट 9 सेकंड तथा स्पेसवाक करने वाले प्रथम व्यक्ति बने थे।

6. निर्धनता पर अध्ययन के लिए किस भारतीय मूल के अर्थशास्त्री को नोबेल पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया?
उत्तर – अभिजीत बनर्जी
हाल ही में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2019 की घोषणा की गयी, इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अभिजीत बनर्जी, एस्थर डफ्लो तथा माइकल क्रेमर ने जीता। अभिजीत बनर्जी भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो को भी नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार वैश्विक निर्धनता पर उनके कार्य के लिए दिया गया है।

7. नया कानून सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अनूप कुमार मेंदिरत्ता
अनूप कुमार मेंदिरत्ता को नया कानून सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर 30 मार्च, 2023 तक के लिए की गयी है।

8. किस भारतीय सशस्त्र बल ने हाल ही में संगम यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया?
उत्तर – भारतीय थल सेना
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के भदरवाह में संगम युवा महोत्सव का आयोजन किया। जम्मू-कश्मीर में आयोजित किये गये संगम यूथ फेस्टिवल में 32 विभिन्न महाविधालयों और विश्वविद्यालयों के 1500 छात्रों ने भाग लिया। यह महोत्सव 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2019 तक आयोजित किया जा रहा है।

9. भारतीय फार्मास्यूटिकल अलायन्स का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – के. सतीश रेड्डी
डॉ. रेड्डीज के चेयरमैन के. सतीश रेड्डी को 2019-21 के लिए भारतीय फार्मास्यूटिकल अलायन्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

10. ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – कैस सईद
कैस सईद को ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में एकतरफा जीत हासिल की। कैस सईद ने राष्ट्रपति के चुनावों में 72.7% वोट हासिल किया, उन्होंने चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी नाबिल करोई को पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+