साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019

Created with Sketch.

साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019

27 वर्षीय माधुरी विजय ने साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019 जीता है, उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास ‘द फार फील्ड’ के लिए प्रदान किया गया है। इससे पहले वे हेन्फील्ड प्राइज तथा पुशकार्ट प्राइज भी प्रदान किया जा चुका है।

JCB पुरस्कार

यह एक वार्षिक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है, इसकी स्थापना 2018 में हुई थी। यह पुरस्कार किसी भारतीय लेखक को उत्कृष्ट काल्पनिक रचना के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 25 लाख रुपये इनामस्वरूप प्रदान किये जाते हैं, इसके लिए JCB ग्रुप द्वारा फंडिंग प्रदान की जाती है।

पिछले वर्ष मलयालम लेखक बेन्यामिन ने साहित्य में प्रथम JCB पुरस्कार जीता था, उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक “जैस्मिन डेज” के लिए दिया गया था। इस पुस्तक में मध्य पूर्व के देशों में दक्षिण एशिया के लोगों के जीवन का वर्णन किया गया है।

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+