विजय दशमी (दशहरा)-03 (Hindi Essay Writing)

Created with Sketch.

विजय दशमी (दशहरा)-03


दशहरा हिन्दुओ के प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक है | दशहरा शब्द दश+हरा से मिलकर बना है | मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने इस दिन रावण के दस सिरों का वध न्याय, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए किया था | इसलिए यह दिन दशहरा कहलाया और इसी याद में यह त्यौहार प्रतिवर्ष आशिवन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को विषय दशमी के रूप में मनाया जाता है | यह अधर्म पर धर्म की तथा अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है | भारतवर्ष में दशहरे के दस दिन पूर्व से (नवरात्रों में ) श्री राम की लीला का अदभुत प्रदर्शन होता है | इस दिन श्रीराम तथा रावण के युद्ध का प्रदर्शन होता है जिसमे रावण मारा जाता है तथा श्रीराम की विजय होती है | अन्त में रावण , कुम्भकरण व् मेघनाद के आतिशबाजी युत्क पुतलो को जलाया जाता है | इस दिन सारे भारत में अनेक विशाल मेलो का आयोजन होता है | बच्चे, बूढ़े स्त्री पुरुष सभी नए वस्त्र धारण करके इन मेलो का आनन्द लेने जाते है | बंगाल में लोग इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करते है | वहा नवरात्रों में नौ दिन तक महिषासुर मर्दिनी कालिका का पूजन होता है | विजय दशमी के दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा को नदी अथवा समुद्र में विसर्जित कर दिया जाता है | अनेक भक्त-जन नौ दिनों तक व्रत रखते है | यह दिन अनेक कार्यो के लिए शुभ माना जाता रहा है | प्राचीन काल में यातायात के साधन सुलभ नही होते थे | अंत : व्यापारी , यात्री , साधु तथा सैनिक अपनी यात्रा इस दिन को शुभ मान कर प्रारम्भ करते थे | मराठे तथा राजपूत इसी दिन शत्रु पर चढाई करते थे | योद्धा अपने शस्त्रास्त्रो एव घोड़ो की पूजा करते थे | हिन्दू स्त्रिया इस दिन घर की सफाई आदि करके दशहरे के पूजन के बाद अपने भाइयो के कानो में ‘नौरते’ टांगती है जो भाई –बहिन में स्नेह का प्रतीक है | इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था जिस कारण इस पर्व का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है | दशहरा भारतीय समाज में एक नई स्फूर्ति , नया जीवन तथा नए उत्साह का सचार करता है | इस पर्व से हमे यही शिक्षा मिलती है कि सर्वदा सत्य की विजन तथा असत्य की पराजय होती है | अर्थात अन्याय व् अत्याचार को सहन करना नहान दुर्बलता, नपुंसकता तथा पाप है | यह पर्व सदा से राष्ट्र के उत्थान तथा समाज की प्रगति में सहायक रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+