प्रस्तावनाप्राकृतिक संसाधन मानव जाति के साथ-साथ अन्य जीवों के लिए भी आवश्यक हैं। ये हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। वास्तव में, इन प्राकृतिक संसाधनों में से अधिकांश के बिना पृथ्वी पर हमारा जीवन संभव नहीं हैं।प्राकृतिक संसाधनों का वितरणप्राकृतिक संसाधन पृथ्वी पर अनियमित ढ़ंग से वितरित किए जाते हैं। पृथ्वी के विभिन्न हिस्से, विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध हैं। कुछ स्थानों में सूरज की रोशनी की प्रचुर मात्रा प्राप्त की जाती है, जबकि वहीं कुछ स्थान ऐसे भी है जहाँ लोग अधिकतर सूरज की रोशनी से वंचित रहते है, उसी प्रकार, कुछ स्थानों पर जल निकाय अनेक हैं, तो कुछ क्षेत्र खनिज पदार्थों से भरे हुए हैं। ऐसे कई कारक हैं जो प्राकृतिक संसाधनों के असमान वितरण को प्रभावित करते हैं। जलवायु और भूमि इनके मुख्य कारकों में से एक हैं।कुछ देश जिनमे प्राकृतिक संसाधनों के समृद्ध भंडार हैं, उनमें चीन, इराक, वेनेजुएला, रूस, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ब्राजील भी शामिल हैं। जो देश प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध हैं चलिए उन देशों के बारे में जानते हैं:- रूस: रूस प्राकृतिक संसाधनों में नंबर एक स्थान पर आता है, इस देश में लकड़ी, तेल, प्राकृतिक गैस, कोयले और सोने की अधिकता है। इसके आर्थिक विकास का मुख्य कारण, मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों का निर्यात है। चीन: चीन कोयले, लकड़ी और विभिन्न धातुओं से समृद्ध है। यह देश इन संसाधनों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति करता है। इराक: इराक को पुरे विश्व के तेल का 9% तेल जमा करने वाला देश माना जाता है। तेल के अलावा, यह देश फॉस्फेट चट्टान में भी समृद्ध है। वेनेजुएला: यह देश प्राकृतिक संसाधनों जैसे प्राकृतिक गैस, लौह और तेल में समृद्ध है। जब तेल भंडार की बात आती है तो यह दुनिया भर में छठवें स्थान पर आता है। यह दुनिया भर के कई देशों को तेल निर्यात करता है। सऊदी अरब: यह दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस रिजर्व करने वाला देश माना जाता है। सऊदी अरब में लकड़ी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। संयुक्त राज्य अमेरिका: जब प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता की बात आती है तो संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे स्थान पर आता है। यह अपने कोयले, प्राकृतिक गैस, तेल भंडार, सोने और तांबा के लिए जाना जाता है। कनाडा: जब प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता की बात आती है तो कनाडा नंबर चार पर आता है। यह अपने तेल रिज़र्व करने के लिए जाना जाता है। यह दुनिया भर के विभिन्न देशों को तेल की आपूर्ति कराता है। यह देश यूरेनियम, फॉस्फेट और प्राकृतिक गैस भंडार और लकड़ी के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। ब्राज़िल: ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लौह उत्पादक देश है। यह दुनिया भर के विभिन्न देशों को लकड़ी की अच्छी आपूर्ति कराता है। इसके अलावा, यह देश ब्रिल यूरेनियम और सोने के रिज़र्व के लिए भी जाना जाता है।विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियां उगाई जाती हैं और उन्हें अन्य स्थानों पर निर्यात किया जाता है इसी तरह सभी प्रकार के जानवर हर जगह उपलब्ध नहीं होते, तो उन्हें भी इसी प्रकार निर्यात किया जाता है। ये देश कच्चे माल का उत्पादन भी इस प्रकार करके अन्य देशों के साथ आदान-प्रदान करते हैं।प्राकृतिक संसाधनों के असमतल वितरण का प्रभावप्राकृतिक संसाधनों का यह असमतल वितरण अंतरराष्ट्रीय व्यापारों को मार्ग प्रदान करता है जिससे व्यवसायों को बढ़ावा मिलता है और दुनिया भर के विभिन्न देशों के आर्थिक विकास का दावा करता है जिन देशों में तेल, प्राकृतिक गैसों, खनिजों और अन्य प्राकृतिक संसाधन अधिक मात्रा में जमा होते है वो उनके विपरित जिनके पास इन संसाधनो की कमी होती हैं उनके साथ सत्ता खेलना शुरू कर देते है। इन्हीं कारणो की वजह से अमीर और अमीर तथा गरीब औऱ गरीब होते जा रहे हैं।निष्कर्षप्राकृतिक संसाधन हमारे लिए बहुत जरूरी हैं इन संसाधनों के अस्तित्व के बिना, पृथ्वी पर हमारा जीवन संभव नहीं हैं तथा मनुष्य भी बिना नियंत्रण के इनका उपयोग कर रहा हैं, उन्हें इस तथ्य का एहसास नहीं है कि इनमें से अधिकतर संसाधन अनवीकरणीय हैं और इनका नवीनीकरण करने में हजारों साल लग जाते हैं। हमें प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करना चाहिए और इनको किसी भी प्रकार से बर्बाद होने से बचना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इनका आनंद ले सकें।