प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किये स्मारक सिक्के

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं, वहां पर वे आसियान RCEP तथा ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकाक में ‘सवास्दी पीएम मोदी’ इवेंट में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर स्मारक सिक्के जारी किये।
संबोधन के मुख्य बिंदु
- अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि उत्तर-पूर्वी भारत दक्षिण पूर्वी एशिया के लिए भारत का गेटवे है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहा कि भारत महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती पर खुले में शौच से मुक्त बना है।
- पिछले तीन वर्षों में आठ करोड़ भारतीयों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाए गये हैं।
- भारत सरकार 2022 तक सभी लोगों को घर प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।