गुट निरपेक्ष आन्दोलन शिखर सम्मेलन 2019 शुरु हुआ

Created with Sketch.

गुट निरपेक्ष आन्दोलन शिखर सम्मेलन 2019 शुरु हुआ

गुट निरपेक्ष आन्दोलन (NAM) शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन अज़रबैजान के बाकू में किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 25-26 अक्टूबर, 2019 के दौरान किया जायेगा। 18वें NAM शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रीस्तरीय बैठकें तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें आयोजित की गयी।

गुट निरपेक्ष आंदोलन

गुट निरपेक्ष आंदोलन की आन्दोलन 1961 में बेलग्रेड में की गयी थी, इसमें भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु तथा यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टिटो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह शीत युद्ध के दौरान अस्तित्व में आया था, इसका उद्देश्य नव स्वतंत्र देशों को किसी गुट (अमेरिका व सोवियत संघ) में शामिल होने के बजाय तटस्थ रखना था। गुट निरपेक्ष आन्दोलन के 120 सदस्य तथा 17 पर्यवेक्षक हैं।

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+