गणतंत्र दिवस पर निबंध (Hindi Essay Writing)

Created with Sketch.

गणतंत्र दिवस पर निबंध


स्कूलों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है| राष्ट्रीय एकता का यह पर्व सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहने एवं प्रेम भाईचारा का संदेश देता है| हमें देश की शुद्धता अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखनी चाहिए| यह यह नहीं भूलना चाहिए कि हम आज जिस आज़ादी की सांस ले रहे हैं वह वीर जवानों की देन है| सरहद पर जवान सर्दी, गर्मी लू को सहते हुए भी हर पल दुश्मनों पर सिर्फ इसलिए नज़र रखते हैं कि हमारा गणतंत्र सुरक्षित रह सके| हमें भी अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए देश के विकास में हरसंभव योगदान देना चाहिए| प्रजातंत्र और लोकतंत्र गणतंत्र के समानार्थी शब्द है| प्रजातंत्र शासन प्रणाली के अनेक लाभ हैं| प्रजातंत्र शासन में राज्य की अपेक्षा व्यक्ति को अधिक महत्व दिया जाता है| राज्य व्यक्ति के विकास के लिए पूर्ण अवसर प्रदान कराता है| जिस तरह व्यक्ति और समाज को अलग करके दोनों के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती, ठीक उसी प्रकार प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली में प्रजा और सरकार को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता| प्रजातंत्र के कई लाभ है, तो इसमें कई प्रकार के हानियाँ भी संभव है| प्रजातंत्र की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि जनता शिक्षित हो एवं अपना ही समझती हो| हमें यह समझना होगा कि आज़ादी हमें आसानी से नहीं मिली है| इसके लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण त्यागे हैं| आज़ादी मिलने के बाद देश का गणतंत्र बनना हमारे लिए दोहरी खुशी है| इस शुभ दिन का सभी को आदर करना चाहिए गणतंत्र दिवस आज़ादी के शहीदों को याद करने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने में मुख्य भूमिका निभाता है | सभी देशवासी स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु प्राण निछावर करने वाले वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश की स्वतंत्रता व अखंडता की रक्षा करने की प्रतिज्ञा कहते हैं| इस समारोह में देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा देने वाले जवानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है देश के कोने-कोने से किसी विशेष मौके पर अपनी सूझबूझ एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बहादुर बच्चों को भी इस दिन राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार दिया जाता है| सबसे पहले स्थल, जल, वायु सेनाओं के जवान अपनी सुंदर वेशभूषाओं में सजे हुए अपने अस्त्र-शस्त्र के साथ राष्ट्रपति को सलामी देते हैं| विभिन्न अत्याधुनिक हथियारों को देख कर जनता का मन देश की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त हो जाता है| परेड में विभिन्न सैनिक बैंडों की धुनें दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर देती है| सभी राज्य की परेड निकलती हैं और वह अपने राज्यों की विशेषताओं को परेड के दौरान दर्शाते हैं| इस दिन बहुत ही सुंदर वातावरण बना रहता है और सब हर्षोउल्लास से खुशियां मनाते हैं| यह दिन भारत के लिए बहुत ही खास दिन होता है| अंत में वायु सेना के जहाज आसमान में कलाबाजियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लेते हैं| इस दिन राष्ट्रपति भवन में अनेक राजकीय समारोह आयोजित किए जाते हैं| विदेशी राजनयिक वरिष्ठ सम्मानीय जन वह पदक विजेता जहां एकत्र होते हैं| रात्रि को राष्ट्रपति भवन सचिवालय इंडिया गेट व अन्य राजकीय कार्यालय रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठते हैं| लाल किले के प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+