केंद्र सरकार निर्भया फण्ड के साथ सभी जिलों में करेगी मानव तस्करी रोधी इकाइयों की स्थापना

केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय देश के सभी जिलों में निर्भया फण्ड की सहायता से मानव तस्करी रोधी इकाइयों की स्थापना करेगा। इस सम्बन्ध में हाल ही में केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी द्वारा घोषणा की गयी।
मुख्य बिंदु
इन मानव तस्करी रोधी इकाइयों के साथ सभी पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क की स्थापना की जायेगी। मानव तस्करी रोधी इकाई तथा महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की अनुशंसा निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सशक्त समिति द्वारा की गयी थी। इस पहल से महिला सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। मानव तस्करी रोधी इकाई तथा महिला हेल्प डेस्क की स्थापना 100 करोड़ की लागत से की जायेगी, इसके लिए पूरी फंडिंग केंद्र सरकार द्वारा की जायेगी।
निर्भया फण्ड
इस फण्ड की स्थापना वित्त मंत्रालय ने 2013 में 1000 करोड़ रुपये के कार्पस से की थी। यह फण्ड देश में महिलाओं की सुरक्षा के उपाय में वृद्धि करने के लिए स्थापित किया गया था। इस फण्ड की मॉनिटरिंग महिला व बाल कल्याण मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में निर्भय फण्ड की सशक्त समिति द्वारा की जाती है। विभिन्न मंत्रालयों द्वारा निर्भया फण्ड के उपयोग के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाते हैं।