आठ राज्यों ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Created with Sketch.

आठ राज्यों ने मनाया अपना स्थापना दिवस

भारत के आठ राज्यों ने 1 नवम्बर, 2019 को अपना स्थापना दिवस मनाया, यह राज्य हैं: तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश। इस दिवस को कर्नाटक द्वारा ‘राज्योत्सव’ के रूप में मनाया जाता है।

केरल

केरल का गठन 1 नवम्बर, 1956 को हुआ था, इससे पहले तीन स्वतंत्र प्रांत मालाबार, ट्रावन्कोर तथा कोचीन अस्तित्व में थे। केरल का नाम प्रथम शासक केरलियन थम्बोरण के नाम पर पड़ा है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का निर्माण मध्य प्रदेश से अलग करके 1 नवम्बर, 2000 को किया गया था। यह भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की जनसँख्या लगभग 25 मिलियन है।

हरियाणा

हरियाणा राज्य का निर्माण पंजाब में से 1 नवम्बर, 1966 को किया गया था। हरित क्रांति में यह राज्य अग्रणी था।

पंजाब

अकाली दल के नेतृत्व में चलने वाले आन्दोलन के कारण पंजाब राज्य अस्तित्व में आया।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का गठन 1 नवम्बर, 1956 को हुआ था। यह क्षेत्रफल के हिसाब से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है, जनसँख्या के हिसाब मध्य प्रदेश भारत का छठवां सबसे बड़ा राज्य है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु का निर्माण भाषाई आधार 1956 में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+