आज के मुख्य करेंट अफेयर्स समाचार :  6 नवम्बर, 2019

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 6 नवम्बर, 2019 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं :

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स   

  • आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और विशाखापत्तनम में भारत और अमेरिका के बीच ‘टाइगर ट्राइंफ’ नामक अभ्यास का आयोजन 13 से 21 नवम्बर के बीच किया जायेगा।
  • गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने कलकत्ता में भारतीय तटरक्षक बल को फ़ास्ट पट्रोल वेस्ल ICGS एनी बेसेंट सौंपा।
  • रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने पुणे में DRDO के इग्नाईर काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
  • केंद्र ने नेहरु मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी का पुनर्गठन किया।
  • बिहार में 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध लगाया गया।
  • IIT मद्रास ने स्वदेशी रूप से निर्मित प्रथम स्टैंडिंग व्हीलचेयर ‘अराइज’ का निर्माण किया।
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन तथा जल शक्ति मंत्रालय ने नई दिल्ली में ‘गंगा उत्सव’ का आयोजन किया।

अर्थव्यवस्था व व्यापार से सम्बंधित करेंट अफेयर्स

  • BSE Sensex: 40,248.23 (–53.73), NSE Nifty: 11,917.20 (–24.10)
  • आरबीआई ने ‘द मेहसाणा अर्बन कोआपरेटिव बैंक’ पर ऋण नियमों का उल्लंघन करने के लिए 5 करोड़ रुपये का दंड लगाया।
  • आरबीआई ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव बैंक से धन निकासी की सीमा को बढ़ाकर 50,000 रुपये किया।
  • 2019-20 में भारत का चीनी उत्पादन 21.6 मिलियन टन रहने का अनुमान : भारतीय चीनी मिल संघ
  • चीन में किया जा रहा ‘इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो’ का आयोजन, भारत समेत 15 देशों को ‘गेस्ट कन्ट्रीज ऑफ़ ऑनर’ का खिताब।
  • फ्लिपकार्ट ने ‘‘MarQ TurboStream’ स्ट्रीमिंग स्टिक लांच की, कीमत 3,499 से शुरू।

अतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • अमेरिका ने पेरिस जलवायु समझौते से अलग होने के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू की।
  • नासा का वायेजर 2 अंतरतारकीय अन्तरिक्ष में पहुँचने वाला दूसरा (वायेजर 1 के बाद) स्पेसक्राफ्ट बना।
  • 5 नवम्बर को मनाया गया विश्व सुनामी जागरूकता दिवस।
  • भारत ने नेपाल-भारत मैत्री पॉलिटेक्निक की स्थापना के लिए 38 करोड़ रुपये प्रदान किये।
  • दक्षिण अफ्रीका के टॉलस्टॉय फार्म में महात्मा गाँधी और नेल्सन मंडेला के बुत का अनावरण किया गया।
  • भारत ने उत्तरी कोरिया में मानवीय गतिविधियों के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया।

खेल कूद करेंट अफेयर्स

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप, दोहा

  • दीपक कुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल तथा अनु राज सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • एलावेनिल वलारिवन, अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजत पदक जीता।