हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 नवम्बर, 2019

Created with Sketch.

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 नवम्बर, 2019

1. भारत और उज्बेकिस्तान के बीच प्रथम संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्त्लिक 2019’ का आयोजन किस क्षेत्र में किया जा रहा है?
उत्तर – ताशकंद
भारत और उज्बेकिस्तान के बीच प्रथम संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्त्लिक 2019’ का आयोजन ताशकंद के निकट चिर्चिक प्रशिक्षण क्षेत्र में किया जा रहा है। इस अभ्यास 4 नवम्बर को शुरू हुआ, यह नौ दिन तक चलेगा।

2. किस देश ने रग्बी विश्व कप 2019 का खिताब जीता?
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने रग्बी विश्व कप को जीत लिया है, दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में इंग्लैंड को 32-12 से पराजित किया। इस मैच का आयोजन जापान के योकोहामा में किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी बार रग्बी विश्व कप को अपने नाम किया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 1995 तथा 2007 में भी रग्बी विश्व को जीता था।

3. किस भारतीय खिलाड़ी ने जर्मनी में 2019 SaarLorLux Open जीता?
उत्तर – लक्ष्य सेन
लक्ष्य सेन ने जर्मनी में 2019 SaarLorLux Open जीता। उन्होंने फाइनल में चीन के संग वेहंग होन्ग यांग को पराजित किया।

4. SCO संयुक्त भूकंप बचाव अभ्यास का आयोजन किस भारतीय संगठन द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर – NDRF
4 नवम्बर, 2019 को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में SCO संयुक्त भूकंप बचाव अभ्यास का उद्घाटन किया, इस अभ्यास का आयोजन NDRF द्वारा किया जा रहा है। इस अभ्यास का समापन 7 नवम्बर को होगा।

5. राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों का सम्मेलन हाल ही में किस शहर में शुरू हुआ?
उत्तर – कोलोंबो
श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद कर रहे हैं।

6. एशिया प्रशांत गोल्फ समिट का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – गुरुग्राम
गुरुग्राम में एशिया प्रशांत गोल्फ समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 6 नवम्बर को होगा। भारत में इस इवेंट का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसकी थीम ‘A 5G Mindset For Golf’s Future In Asia’ है।

7. ‘रेड एटलस एक्शन प्लान मैप’ किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है?
उत्तर – केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ‘रेड एटलस एक्शन प्लान मैप’ लांच किया। ‘रेड एटलस एक्शन प्लान मैप’ को केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है, इसका उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम में तमिलनाडु सरकार की सहायता करना है।

8. साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019 किसने जीता?
उत्तर – माधुरी विजय
27 वर्षीय माधुरी विजय ने साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019 जीता है, उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास ‘द फार फील्ड’ के लिए प्रदान किया गया है। इससे पहले उन्हें हेन्फील्ड प्राइज तथा पुशकार्ट प्राइज भी प्रदान किया जा चुका है।

9. अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पूजा गहलोत किस भारवर्ग में हिस्सा लेती हैं?
उत्तर – 53 किलोग्राम
पूजा गहलोत ने अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 53 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के लिए दूसरा रजत पदक जीता। भारत के लिए पहल रजत पदक रविंदर ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में जीता था।

10. किस भारतीय फुटबॉल क्लब की डाक्यूमेंट्री ने ‘सिंगल डाक्यूमेंट्री’ श्रेणी में ‘BAFTA Scotland’ Awards 2019’ जीता?
उत्तर – रियल कश्मीर
रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब की डाक्यूमेंट्री ने सिंगल डाक्यूमेंट्री’ श्रेणी में ‘BAFTA Scotland’ Awards 2019’ जीता। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+